नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा और ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह   ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) रायबरेली गांधी चबूतरे पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह रामू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि और फूल माला अर्पित कर शहीदों को याद किया। ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह रामू ने कहा कि अगस्त क्रांति के इस ऐतिहासिक दिवस पर, हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया तथा त्याग, समर्पण और वीरता का परिचय दिया। कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश सचिव कमल सिंह चौहान ने कहा कि अगस्त क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दीं और उन्हें भारत छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा।हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व है, जिन्होंने अपने जीवन की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता/कार्यक्रम प्रभारी महेश प्रसाद शर्मा, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, कमल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष लालगंज टी के शुक्ला, मंडल अध्यक्ष बबलू तिवारी, रोहित सोनी लाला, विक्की सिंह भदौरिया, शीलू त्रिवेदी, रौनक भदौरिया आदि लोग उपस्थित रहे।

मैनेजिंग एडिटर शुभांशु दीक्षित रायबरेली