पूर्वांचल की फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले गौरव कुमार का मथुरा में रोड़ शो निकाल कर किया स्वागत          

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में किया स्वागत करते हुए रोड़ शो किया मथुरा : बॉलीवुड के साथ पूर्वांचल की फिल्मों में खलनायक की अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता गौरव कुमार के मथुरा में आने पर ब्रज यातायात एवं जनजागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में रोड़ शो बीएसए रोड़ पर निकाला । इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा यह हमारे लिए एक अलग प्रकार की अनुभूति है कि आज हमारे बीच में बॉलीवुड के कलाकार गौरव कुमार मथुरा आए हैं उनके आने पर हमारे द्वारा आज उनको सम्मानित किया गया है साथ ही आने वाली फिल्मों के लिए उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की नगरी में अपने जन्मदिन पर भगवान श्री कृष्ण जी से आशीर्वाद लिया है गौरव कुमार बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैंं हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं । भावना लाईब्रेरी के निर्देशक गगन अग्रवाल हेमंत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से स्वागत किया । युवा के बीच अपना जन्मदिन मनाते हुए अभिनेता गौरव कुमार ने बृजवासियों का आभार रखे हुए कहा मैं बिना बताए ब्रज में पधार इसके बावजूद भी लोगों ने यहां पर आकर जो मान सम्मान दिया उसके लिए मैं सभी का धन्यवाद देता हूं और श्री कृष्ण भगवान की नगरी में आकार में अपने आप को धन्य मानता हूं । स्वागत करने वालों में चन्द्र मोहन दीक्षित, दीक्षित सारस्वत, शिव भोला सोनी, रीना सोनी, जूली शर्मा, बंटी सिद्दीकी, शिवम् दीक्षित व अन्य रहे शामिल । फोटो परिचय: अभिनेता गौरव कुमार का स्वागत करते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित, चन्द्र मोहन दीक्षित,दीपक सारास्वत, रीना सोनी व अन्य ।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा