उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। शम्सी प्रीमियर लीग सीजन-13 के राउंड फस्ट के मुकाबले रविवार को शहर के विभिन्न मैदानों पर खेले गए,जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। चारों मैचों में रोमांच चरम पर रहा।शम्सी स्पोर्टिंग ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में शम्सी पॉवर हिटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 18.5 ओवर में 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शम्सी स्पोर्टिंग ने 9.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 88 रन बनाकर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में मुजाहिद का अहम योगदान रहा, जिन्होंने नाबाद 57 रन बनाए और 2 विकेट भी झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरा मुकाबला मदर टेरेसा स्कूल ग्राउंड पर शम्सी स्मैशर्स और शम्सी रेंजर्स के बीच खेला गया। शम्सी रेंजर्स ने पहले खेलते हुए 16.2 ओवर में 87 रन बनाए। जवाब में शम्सी स्मैशर्स ने 12.2 ओवर में 88 रन बनाकर 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। मेराज को 23 रन और 4 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एलन हाउस ग्राउंड पर हुए तीसरे मैच में शम्सी ब्रदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शम्सी सुपर ब्लास्टर की टीम 16.4 ओवर में 82 रन ही बना पाई। शम्सी ब्रदर्स ने 8 रन से जीत दर्ज की। नाबाद 41 रन और 2 विकेट लेने वाले ओसामा महमूद मैन ऑफ द मैच रहे।दिन के अंतिम मुकाबले में जेएमडी ग्राउंड पर शम्सी स्पोर्टिंग क्लब और शम्सी सुपर किंग्स आमने-सामने हुईं। सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और विपक्षी टीम को 25 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन पर रोक दिया। जवाब में शम्सी सुपर किंग्स ने 20.4 ओवर में 154 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटकने वाले बिलाल शरीफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.