उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा जनपद के जितने भी जनप्रतिनिधि हैं उनमें से यूजीसी कानून पर किसी ने अपना पक्ष न रखने से सामान्य वर्ग में ऐसे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्याप्त होने के बाद सामान्य वर्गों के द्वारा आये दिन यूजीसी के खिलाफ जगह जगह बेठके आयोजित हो रही हैं । सामान्य वर्गों से जनपद मथुरा के प्रतिनिधियों के साथ सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध किया जा रहा है । इसके बावजूद सामान्य वर्ग से आने वाले मथुरा नगर निगम के उपसभापति ( डिप्टी मेयर) मुकेश सारस्वत उर्फ मुकेश प्रधान के द्वारा सत्ता पक्ष के होने के बाद भी उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यूजीसी कानून से सामान्य वर्ग से आने वाले छात्रों को होने वाली में समस्या से अवगत कराते हुए पुण्य विचार करने के लिए अनुरोध किया है इससे ब्राह्मण समाज में मुकेश सारस्वत के प्रति समाज में विश्वसनीयता बड़ी है इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता विनोद दीक्षित ने दुपट्टा पहनकर समाज की तरफ से मुकेश सारस्वत को दुपट्टा पहनकर सम्मानित किया गया । अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने मुकेश सारस्वत को अपना आर्शीवाद देते हुए कहा समाज इन से प्ररेणा लेनी चाहिए । डॉ मनोज मोहन शास्त्री शास्त्री ने मुकेश सारस्वत को अपना आशीर्वाद देते हुए का अगर आप समाज से रहते हुए समाज के लिए काम करेंगे तो निश्चित तौर पर राजनीति में सफल रहेंगे समाज जो चाहता है उसके अनुरूपी आपको काम करना चाहिए आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता ।
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा
You must be logged in to post a comment.