तालाब की जमीन पर कब्जे की कोशिश, दीवान और लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। चित्रकूट जिले में सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि भरतकूप थाना में तैनात दीवान के प्रभाव और लेखपाल की कथित मिलीभगत से दबंग किस्म के लोग तालाब के भीटे (मेड़) पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। मामला कर्वी तहसील क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर (ब) का है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव स्थित पुराने तालाब की जमीन पर कुछ दबंगों ने निर्माण कर रहे है। विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। आरोप है कि मामले की शिकायत स्थानीय स्तर पर की गई, लेकिन कार्रवाई के बजाय संबंधित राजस्व कर्मियों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। गांव के लोगों का कहना है कि तालाब सार्वजनिक उपयोग की भूमि है और यहां कब्जा होने से जलभराव और पशुओं के पानी की समस्या खड़ी हो जाएगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसडीएम पूजा शाहू को प्रकरण की जानकारी दी गई है। एसडीएम ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस की भूमिका भी चर्चा में है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मामला तूल पकड़ सकता है।

रिपोर्ट, ठाकुर पंकज सिंह राणा
जनपद,चित्रकूट