उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश विषय: टैक्स चोरी एवं अवैध टू-व्हीलर टैक्सी संचालन से जन-सुरक्षा को खतरा
महोदया, सविनय निवेदन है कि मथुरा एक प्राचीन धार्मिक नगरी है, जहाँ प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं। वर्ष 2023 में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रोत्साहित स्टार्टअप (स्वरोजगार) अभियान से प्रेरित होकर हमारी संस्था ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि. उत्तर प्रदेश) ने मथुरा परिवहन विभाग के सहयोग से ब्रज क्षेत्र में पहली बार विधिवत टू-व्हीलर टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया।
इस पहल से दर्जनों लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ तथा सरकार को रोड टैक्स, फिटनेस टैक्स एवं परमिट शुल्क के रूप में राजस्व प्राप्त हो रहा है। सभी अधिकृत टू-व्हीलर टैक्सी संचालकों का पुलिस सत्यापन भी कराया गया है, जिसके पश्चात ही उनका संचालन किया जा रहा है।
किन्तु वर्तमान में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से (सफेद नंबर प्लेट वाले निजी वाहनों से) टू-व्हीलर टैक्सी का संचालन किया जा रहा है। यह न केवल सरकार के राजस्व को हानि पहुँचा रहा है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत खतरनाक है। पूर्व में एक एनआरआई श्रद्धालु के साथ गंभीर घटना घटित हो चुकी है, जिसकी सूचना केंद्र एवं राज्य स्तर तक पहुँची थी, परंतु ठोस कार्रवाई के अभाव में अवैध संचालन निरंतर बढ़ता जा रहा है।
वर्तमान में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के आसपास, धौली प्याऊ, बरसाना मंदिर क्षेत्र एवं वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर के पास एक दर्जन से अधिक लोग अवैध रूप से टू-व्हीलर टैक्सी संचालित कर रहे हैं।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि ऐसे अवैध संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की कृपा करें, जिससे:
सरकार को उचित राजस्व प्राप्त हो सके। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो । वैध रूप से कार्य कर रहे स्वरोजगारियों के हितों की रक्षा हो सके । आशा है कि आप इस गंभीर विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगी । धन्यवाद
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा
You must be logged in to post a comment.