राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अंबेडकर नगर
*एक दर्जन युवाओं ने किया रक्तदान* *सक्षम संस्था ने आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर* सक्षम संस्था के द्वारा अमित ट्रेडर्स चिंतौरा टाण्डा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन बीसीटीवी वैन से किया गया जिसमें दोपहर 3 बजे तक 12 रक्तवीरों ने रक्तदान कर समाजसेवा का एक मिसाल प्रस्तुत किया है।
इस मौके पर सक्षम संस्था के अवध प्रांत मंत्री मानस वर्मा ने कहा कि रक्तदान के लिए यदि लोग जागरूक हो जाएं तो रक्त की कमी से किसी भी मरीज की मृत्यु को हम रोक सकते है, रक्तदान से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह हेमंत सिंह ने आह्वान किया कि हम सभी को नियमित रूप से रक्तदान में सहभाग करना चाहिए। हमारा एक यूनिट रक्त तीन मरीज की जान बचाता है। इस मौके पर पंख संस्था के अध्यक्ष अंशु बग्गा, टांडा नगर कार्यवाह संजीव जयसवाल, विजय प्रताप सिंह, आदि लो उपस्थित रहे। शिविर में कुल 21 रक्तदानियो ने पंजीकरण कराया जिसमें स्वस्थ पाए गए 12 रक्त वीरो ने रक्तदान किया जिनका नाम निम्न है, *रवि चंद्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता, संजीव जयसवाल, हेमंत सिंह, अमन वर्मा, अभिषेक जयसवाल, अमन कुमार, विनोद वर्मा, सोनू कन्नौजिया, प्रदीप, शादाब अहमद, शहबाज अहमद ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रक्त केन्द्र राजकीय मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर सिद्धांत त्रिपाठी,मंडल पीआरओ विंदेश्वरी प्रसाद,लैब टेक्नीशियन नवीन दीक्षित, काउंसलर दीपक नाग,आनंद, अंशिका, रिया, पंकज, शिवबहादुर, उपस्थित रहे।
रिपोर्ट पवन चौरसिया ब्यूरो प्रमुख अयोध्या मंडल
You must be logged in to post a comment.