उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह को किया जाएगा सम्मानित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा : ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कल बरेली जयपुर एक्सप्रेसवे पर स्कूल बस में आग लग जाने पर वहां से उत्तर प्रदेश पुलिस कार्यरत मांट जनपद मथुरा तैनात उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह जब अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे तो उन्होंने देखा चलती बस में आज से चिंगारी निकल रही है उनकी तत्परता और सूझबूझ से उन्होंने बस को रूकवाते हुए 38 स्कूल बच्चों को बस से सकुशल सुरक्षित निकाल कर सच्चे देशभक्त का परिचय दिया । उनकी इस बहादुरी और कर्तव्य निष्ठा के लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने निर्णय लिया है कि सत्येंद्र सिंह को समिति की तरफ से किया जाएगा सम्मानित । फोटो परिचय : उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा