उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित इस दो दिवसीय आयोजन में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।दूसरे दिन भारी वजन वर्ग की स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। पुरुष वर्ग के 105 किग्रा से अधिक भार वर्ग में उत्कर्ष पांडे, कुश चतुर्वेदी, श्रेयांश सिंह,आदित्य प्रकाश,समीर सिंह, दिव्यांशु चौधरी और मनोज कुमार सैनी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच खिताब अपने नाम किए। ओपन डेडलिफ्ट में कुश चतुर्वेदी,अशोक मौर्य और कुलदीप शर्मा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।महिला वर्ग में ओजल बाजपेई, रेशमा पटेल,स्नेहा कनौजिया और आभा शर्मा ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों का संतुलन, तकनीक और आत्मविश्वास प्रतियोगिता में खास आकर्षण रहा।
ओवरऑल चैंपियनशिप में वीएसएसडी कॉलेज, नवाबगंज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि द फिटनेस हाउस जिम दूसरे और फाइव सिक्स सेवन जिम तीसरे स्थान पर रहे। डेडलिफ्ट में अशोक मौर्य और ओजल बाजपेई को बेस्ट लिफ्टर चुना गया।
मुख्य अतिथि डॉ.रजत आदित्य दीक्षित व खंड शिक्षा अधिकारी मनिंद्र कुमार ने विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष खेड़िया,सचिव कमल किशोर गुप्ता, अवधेश त्रिपाठी उपनिदेशक एन एल के ग्रुप, खंड शिक्षा, विवेक मिश्रा, राहुल शुक्ला, सचिव, उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन सौरभ गौर सचिव कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, सुधांशु आर्या, मो. ज़ीशान, डॉ. चंपा रमानी, डॉ अचिंत अग्रवाल, शशांक शुक्ला, राहुल तिवारी, तपस्या गौतम, सूरज भान, हिमांशु, मयंक गुप्ता, गौरव जैसवार, अभ्युदय शुक्ला, अनमोल पाण्डेय, सोनम, सौरभ, योगेंद्र, असीम राजपूत आदि उपस्थित रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.