राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी का ध्वजारोहण किया गया तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।ध्वजारोहण के उपरांत सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मीटिंग हॉल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में शासन द्वारा नामित सभासदों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा की स्थापना सेवा, समर्पण और त्याग की भावना के साथ हुई थी। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चलते हुए आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।उन्होंने भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, जो अपने संगठनात्मक, रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यों के लिए जानी जाती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, प्रतिनिधि आनंद वर्मा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, अनीता कमल, चेयरमैन ओमकार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह, डॉ. रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, आदर्श चौधरी, जावेद मलिक, अखण्ड प्रताप वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सतपाल पटेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment.