राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
दुकानदारों की मांग पर आगे आए विवेक मौर्य, महिलाओं की सुविधा के लिए बड़ा कदम
अकबरपुर/लखनऊ: शहजादपुर बाजार में महिलाओं को हो रही असुविधा को देखते हुए अब जल्द ही सामुदायिक महिला शौचालय का निर्माण होगा। भाजपा नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य के प्रयासों से राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने अपनी सांसद निधि से ₹15 लाख की राशि स्वीकृत कर दी है।
यह शौचालय वार्ड नंबर-4 स्थित शहजादपुर बाजार में बनाया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया जिलाधिकारी अंबेडकरनगर अनुपम शुक्ला के माध्यम से शुरू हो चुकी है।
स्थानीय दुकानदारों ने लंबे समय से बाजार में शौचालय न होने की समस्या उठाई थी। खासकर दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विवेक मौर्य ने पहल की और सांसद से धनराशि स्वीकृत कराई।
विवेक मौर्य ने सांसद संजय सेठ का आभार जताते हुए कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुविधा के लिए शौचालय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में करोड़ों शौचालयों का निर्माण कराया गया है, जिसे “इज्जत घर” के रूप में भी जाना जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि शहजादपुर बाजार जिले का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं। ऐसे में यह शौचालय महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
You must be logged in to post a comment.