भक्ति का सैलाब, आचार्य श्रीकांत महाराज के दर्शन को उमड़ा जनसमूह

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) उन्नाव शादीपुर स्थित माँ फूलमति माता पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर उस समय आस्था और भक्ति के महासागर में बदल गया,जब माँ कामाख्या शक्तिपीठ, गुवाहाटी (असम) से पूज्य आचार्य श्री श्रीकांत महाराज का दिव्य आगमन हुआ। उनके आगमन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़ पड़े और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।आचार्य श्रीकांत महाराज के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान“जय माता दी”और“हर हर महादेव”के गगनभेदी जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तों ने इस अवसर को लंबे समय बाद मिला अत्यंत सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया।कार्यक्रम के दौरान आचार्य श्रीकांत महाराज ने मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं का विधिवत पूजन कराया और उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए। बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजन में भाग लेकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।इस दौरान शिवलिंग पर नाग देवता की स्थापना का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा,जिसे लोगों ने गहन आध्यात्मिक अनुभूति और शक्ति साधना का प्रतीक बताया।आचार्य श्रीकांत महाराज ने अपने संबोधन में भक्तों को जीवन में शांति, संयम और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी के सुख,समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर महिला उत्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या पांडे,गोपाल पांडे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर प्रशांत सिंह,धीरेन्द्र सिंह,उमेश प्रताप सिंह,हिमांशु सिंह, कपिल सिंह, दीक्षा सिंह,राम नारायण तिवारी,देवेश कुमार,शिवम शर्मा,हिमांशु चंदेल,दीपक चंदेल,योगेश दीक्षित, राहुल अवस्थी, जितेन्द्र कुशवाहा,मनीषा सिंह,सूरज कुशवाहा और शिखा सहित अनेक भक्त शामिल रहे।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply