संगठन ही शक्ति: अंबेडकर नगर में पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पंकज चौधरी के प्रथम जनपद आगमन पर हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्वागत के लिए उत्साहित रहे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष/ विधान परिषद सदस्य पदम सेन चौधरी का आगमन हुआ। लोहिया भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित कार्यकर्ता भाव की पार्टी है। हम यहां रूल नहीं,रोल अदा करने आए हैं। बूथ से लेकर राष्ट्रीय टीम तक एक श्रृंखला कार्यकर्ताओं की बनी हुई है जिसमें से एक भी कड़ी यदि टूट जाए तो पूरा का पूरा श्रृंखला बिखर जाता है। भाजपा ही मात्र एक लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी है जहां एक बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए मैं सदैव आप सबके बीच में हूं इस भाव के साथ आप सब मिलकर के अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करिए, यह आवाहन भी कार्यकर्ताओं से किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि जहां कम,वहां हम का भाव ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाव को दर्शाता है ।प्रत्येक व्यक्ति को 3 साल के लिए एक दायित्व मिलता है किंतु कार्यकर्ता भाव उसे जीवन भर एक सूत्र में पिरोए रहता है।जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गए पाथेय को आत्मसात करने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 161 किमी दोस्तपुर पर पूर्व सांसद, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा , राणा रणधीर सिंह, डॉ रजनीश सिंह, राम प्रकाश यादव, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी द्वारा स्वागत किया गया। बेवाना पहुंचने पर विमलेंद्र प्रताप सिंह “मोनू” रमेश गुप्ता, किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, मौसम वर्मा,आनंद वर्मा, गौरव सिंह आदि ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। गौहन्ना बाईपास पर पूर्व सांसद रितेश पांडे के नेतृत्व में स्वागत किया गया, पटेल नगर तिराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रदेश अध्यक्ष सीधे लोहिया भवन पहुंचे जहां पर जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडे के नेतृत्व में मातृ शक्तियों द्वारा स्वागत किया गया। मन की बात के 133 वें एपिसोड को सुनने के बाद अटल भवन भाजपा जिला कार्यालय पर संघटनात्मक बैठक में सहभागी हुए।

प्रथम जिला अध्यक्ष डॉ राजित राम त्रिपाठी के आवास पर पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष ने उनका स्वास्थ्य कुशल क्षेम जाना एवं तत्पश्चात कटेहरी विधान सभा के विधायक धर्मराज निषाद के आवास पर पहुंचे।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, अनीता कमल,संजू देवी ,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कनौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, सह जिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पांडे, दीपक तिवारी,पंकज वर्मा, सुनील पासवान,मनीष मिश्रा, शाश्वत मिश्रा, मोर्चा अध्यक्ष रिंकल सिंह, रामकिशोर राजभर, रितु बहल, सरिता गुप्ता, सरिता वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply