उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। अज़्मी शज़र और रागिब शकील के संयोजन में आयोजित शम्सी वेटरन्स क्रिकेट लीग के छठे मुकाबले में शम्सी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल शम्स क्रिकेट क्लब को 19 रनों से पराजित कर दिया। पार्थ रिपब्लिक ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शम्सी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। टीम की ओर से बुशरान और इनामुर रहमान ने शानदार पारियां खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल शम्स क्रिकेट क्लब की टीम ने अच्छी कोशिश की, लेकिन वह निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभाते हुए रागिब शकील ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 4 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रागिब शकील को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर