उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। शहर के स्कूली खिलाड़ियों में फिटनेस और पावरलिफ्टिंग के प्रति बढ़ते रुझान का नजारा रविवार को विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में देखने को मिला। कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ की ओर से आयोजित इंटर स्कूल डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में 185 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लेकर अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या सुमन चंदोला,नौसेना के मास्टर चीफ ऑफिसर दीपक दीक्षित,डायरेक्टर मोहित वैध,फिजियोथेरेपिस्ट अभिषेक बाजपेई और संघ के सचिव सौरभ गौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बालक वर्ग में 53 किग्रा में यश निषाद, 59 किग्रा में आलोक चौरसिया,66 किग्रा में सरगम कटियार,74 किग्रा में प्रांकुर गुप्ता, 83 किग्रा में अंश प्रताप सिंह,93 किग्रा में अंश रावत,105 किग्रा में अभिमन्यु सिंह और 120 किग्रा में पार्थ शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया।वहीं बालिका वर्ग में 43 किग्रा में महक गौतम, 47 किग्रा में अदिति वर्मा,52 किग्रा में ओजल बाजपेई, 57 किग्रा में सिया यादव,63 किग्रा में प्रिंसी वर्मा,69 किग्रा में गौरी कश्यप,84 किग्रा में नव्या शुक्ला और +84 किग्रा में कृतिका मिश्रा अपने-अपने वर्ग में अव्वल रहीं।प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों का उत्साह भी देखने लायक रहा। अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर