वर्षों से जनसेवा का संकल्प, माँ गार्गी हवन व भंडारे में उमड़ी आस्था

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। हिंदूपुर गांव में धर्म प्रसार जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित माँ गार्गी के पावन हवन और विशाल भंडारे में श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

समिति द्वारा वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा। हवन-पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही बच्चों और कन्याओं को ठंडे शरबत का वितरण कर सेवा भाव का संदेश दिया गया।
समिति के संस्थापक पंडित गौरव शास्त्री ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव सेवा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने बताया कि हवन से जहां वातावरण की शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, वहीं भंडारे के माध्यम से लोगों की सेवा करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता देखना ही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply