पुलिस महकमे में फेरबदल,आलोक तिवारी को मिली प्राची टावर चौकी की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) आगरा कमिश्नरेट आगरा में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त नगर सैयद अली अब्बास ने 37 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत कई थाना और चौकी क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।इसी क्रम में उपनिरीक्षक आलोक तिवारी को नगर जोन से स्थानांतरित करते हुए थाना सिकंदरा क्षेत्र की प्राची टावर चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।पुलिस महकमे में आलोक तिवारी को अनुशासित और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में देखा जाता है। उनकी नई तैनाती से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जनसुनवाई को लेकर सकारात्मक उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारी में वह क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देंगे।डीसीपी नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर इस फेरबदल को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर