मईपुर में भीषण अग्निकांड: चार मकान जलकर राख, भाजपा नेता कपिल देव वर्मा ने पीड़ितों से की मुलाकात

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अम्बेडकरनगर टाण्डा विधानसभा क्षेत्र के मईपुर गांव में बीती रात हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की जिंदगी को गहरे संकट में डाल दिया। गैस सिलेंडर फटने से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे चार मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रशासनिक सहयोग एवं ग्रामीणों की अथक मेहनत से देर रात आग पर काबू पाया जा सका।अग्निकांड में गंगाराम, राजाराम, अच्छे लाल, प्रकाश और बलराम के घरों में रखा नकदी, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर सहित लगभग पूरा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं पशुधन के भी नुकसान की सूचना है। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घंटों बाल्टियों, पाइप और मोटरों के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग को अन्य घरों तक फैलने से रोका जा सका, अन्यथा पूरा गांव इसकी चपेट में आ सकता था।

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा आज प्रातः घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवारों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रामधनी वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रामजनम वर्मा, भाजपा नेत्री ज्योति सिंह, सर्वेश गुप्ता, दिवाकर पटेल, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है। जिन परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई, उनकी वर्षों की मेहनत कुछ ही मिनटों में खत्म हो गई। पीड़ित परिवार प्रशासन से तत्काल राहत, मुआवजा और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। एक चिंगारी ने सब कुछ छीन लिया—घर जले, गृहस्थी उजड़ी, पशुधन मरा और कई परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हो गए हैं।

Leave a Reply