प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना को लेकर शीतला माता मंदिर में हुआ विशेष पूजन

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अंबेडकर नगर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुख, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर जलालपुर नगर स्थित श्री शीतला माता मठिया मंदिर में विशेष पूजा-पाठ एवं सामूहिक आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद रितेश पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में तथा संयोजन मीडिया प्रभारी विकास निषाद द्वारा किया गया। आयोजन के समापन पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर आशुतोष उपाध्याय, केशव श्रीवास्तव, सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, सीतल सोनी, नृपेंद्र कुशवाहा, अरुण मिश्र, दुर्गेश गुप्ता, डेविड गोरे, जितेन्द्र शिल्पी, सोनू गुप्ता, गोपाल सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply