उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर ।विधानसभा मडियाहू रामपुर में राजनीतिक स्तर को मजबूत करने हेतु तथा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रबल दावेदार अनिल शुक्ला ने बुधवार को आशानंदपुर स्थित समीर शेख एवं इकबाल शेख के निवास स्थान पर जनसंपर्क कर आगामी विधानसभा चुनाव में जनमानस से सहयोग की अपेक्षा की तथा उन्होंने कहा कि यदि मुझे अवसर मिला तो विकास के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा सामाजिक राजनीतिक एवं जनमानस की समस्याओं दूर करने का सदा प्रयास करूंगा ।क्षेत्रीय होने के नाते हमेशा आप लोगों से जुड़ा रहूंगा विधानसभा के विकास के लिए आप सबके साथ परामर्श एवं जन सहयोग तथा सुख दुख में सदैव भागीदारी रहेगी जनता के प्रति हमेशा शिक्षा रोजगार अन्य सामाजिक मुद्दे के साथ-साथ विधानसभा के विकास के प्रति सदैव तत्पर रहूंगा ।इस अवसर पर राहुल दुबे, अफसर शेख, अकिल अहमद ,मुमताज फैसल अन्य लोग मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.