Raebareli breaking news

ऑर्गेनिक खादों से खेती का बेहतर विकल्प बना ‘ब्राइट फ्यूचर लाइफ केअर’

 

उत्तर प्रदेश /राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि /लालगंज/रायबरेली

मौजूदा समय में यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों के लिए ब्राइट फ्यूचर लाइफ केअर एक बेहतर विकल्प के रूप में उभरकर सामने आया है। संस्था के ऑनर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि ऑर्गेनिक खादों के उपयोग से किसान अपने खेतों को रासायनिक तत्वों से मुक्त कर बेहतर और सुरक्षित पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय ऑर्गेनिक खेती का है और यदि किसान लगातार 3 से 4 फसलों तक ऑर्गेनिक खादों का प्रयोग करते हैं, तो उनकी जमीन पूरी तरह केमिकल मुक्त हो सकती है।कंपनी के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ हुसैन जी ने बताया आज खेतो मे पैदावार बढ़ाने के लिए पेस्टिसाइड्स का प्रयोग मानव जीवन के लिए घातक है इन केमिकल के प्रयोगों से शरीर के ऑर्गन मे तेजी से प्रभावित हो रहे है।इस पहल का सकारात्मक असर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। मोहनलालगंज के मनोज सिंह एवं बहाई निवासी राजेश मौर्य और सत्येंद्र बहादुर सिंह सहित कई किसानों ने ऑर्गेनिक उत्पादों का प्रयोग कर अच्छी पैदावार हासिल की है। किसानों का कहना है कि इससे फसल की गुणवत्ता में सुधार के साथ लागत में भी कमी आई है।बताया गया कि हजारों की संख्या में किसान फल, सब्जी व अन्य फसलों में इन ऑर्गेनिक उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।इस अभियान को आगे बढ़ाने में राजू तिवारी, सौरभ सिंह, राजकुमार गुप्ता, अतुल त्रिपाठी, विजय तिवारी, सतेंदर सिंह और राजेंद्र पांडेय सहित कई लोग सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

 

 

रिपोर्ट जिला प्रभारी शिव प्रताप सिंह रायबरेली उत्तर प्रदेश 

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल केसाथ हर पल हर कदम पर 

विज्ञापन और खबरों केलिए संपर्क सूत्र 805292 20 26 99 1923 5535 👆🏻 👆🏻 👆🏻 

Leave a Reply