उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ / मथुरा बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता रजि उत्तर प्रदेश के संरक्षक पूर्व विधायक मांट कुंवर कुशल पाल सिंह जी ने मुख्यमंत्री आवास 5, कालीदास मार्ग पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर उन्हें मांट क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त कुछ सड़कों को बनवाने का आग्रह किया जिससे आमजन को आने जाने में सुविधा हो सके महाराज जी ने जल्द सड़कों का कार्य कराने का आश्वासन दिया और मथुरा जनपद में किसानों को बुबाई के समय खाद , बीज समय से न मिलने की परेशानी से भी अवगत कराया । मुलाकात में पुत्र कुंवर दिग्विजय सिंह भी साथ रहे । टैंटीगांव खैर मार्ग से झण्डा से लोहई , भालई मार्ग ।
2- भालई से डेटा मार्ग अलीगढ़ बार्डर तक ।
3- सुरीर सिकन्दरपुर मोड़ से वाया जरारा, बेरा मार्ग ।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा