उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर देहात। अखिल विश्व गायत्री परिवार के शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री प्रज्ञा पीठ, सचेंडी में तीन दिवसीय कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 19 जून से 21 जून तक चलने वाले इस शिविर में बालिकाओं और महिलाओं को योग,यज्ञ,आत्मरक्षा,संभाषण कला,डफली वादन, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तथा मंत्र लेखन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार से आई प्रशिक्षण टोली की सदस्य पूर्णिमा ज्योति, अन्नपूर्णा और अर्जुन विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से सायं 7 बजे तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र की बहनों का उत्साहपूर्ण सहभाग देखने को मिल रहा है।कार्यक्रम के सफल संचालन में युवा प्रकोष्ठ कानपुर देहात की श्रद्धा पाल, सरिता कुशवाहा,कमला सचान,अरुण तथा महेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना है।
शिविर में भाग लेने वाली बहनों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर में की गई है। इसके लिए बिशन सिंह द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों के उत्साह और सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर