राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार रविवार को जिला कार्यालय अटल भवन में जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक एवं टिफिन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक के उपरांत जनपद के सभी बूथों पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
धर्मूपुर पंचायत भवन और बिहरा बूथ पर पौधारोपण के बाद जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्राप्त होगा।
बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही संभव है तथा आगामी कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा भी की गई।
इस अवसर पर एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, रमाशंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, सुधीर सिंह ‘मिंटू’, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ओंकार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राणा रणधीर सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह ‘मोनू’, सुमन पांडेय, रफत एजाज, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment.