उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। बरेली में 7 से 9 अगस्त तक होने वाली राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप के लिए कानपुर मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। चयन हाल ही में कानपुर में आयोजित मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया।महिला एवं पुरुष वर्ग की पावरलिफ्टिंग और ओपन बेंच प्रेस स्पर्धाओं के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। महिला वर्ग में तेजस्वी शुक्ला, सान्वी सिंह, कात्यानी सिंह, श्रेया शुक्ला, प्रियांशी मौर्या, रामा वर्मा, शिवानी निषाद, अदिति राजपूत, पूनम सिंह, सारिका कठेरिया, प्राची शर्मा, रिषिमा पटेल, मानसी मिश्रा, सपना भारती, यशस्वी सिंह, तमन्ना यादव, सुप्रिया सिंह, नीति जायसवाल, उर्वशी चंद्र, सुमन राय और डॉ. कुमकुम पांडे को मौका मिला है। वहीं पुरुष वर्ग में प्रिंस, सरताज, आकाश सेंगर, देवेंद्र सिंह, अंश शुक्ला, ओमान मिश्रा, शौर्य सोनी, एकलव्य सिंह, अभिनव राजपूत, आलोक चौरसिया, अनुराग वर्मा, वैभव सिंह, रोहन कुशवाहा, उत्कर्ष दुबे, मोहम्मद बिलाल, सुधांशु सिंह, अविरल चतुर्वेदी, विक्रम सिंह, आर्यन कश्यप, कृष्ण वर्मा, अभिषेक बाथम, आदित्य शुक्ला, विवेक सिंह राठौड़, विराट वाजपेई, प्रखर सिंह, हरिओम ओझा, हर्षित कौशिक, मनोज सैनी और राहुल सूद का चयन हुआ है। ओपन बेंच प्रेस वर्ग में भी कई खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।प्रतियोगिता के लिए अनिल कुशवाहा को टीम मैनेजर बनाया गया है, जबकि तपस्या गौतम और अनमोल पांडे को कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि टीम राज्य चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर