उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। समापन समारोह में विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र, उपहार और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।ओवरऑल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में आरएस एक्सल इंग्लिश मीडियम स्कूल ने सर्वाधिक अंक जुटाकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वीएसएसडी कॉलेज दूसरे और सरताज जिम तीसरे स्थान पर रहा। ओपन बेंच प्रेस में भी आरएस एक्सल ने पहला स्थान हासिल किया। हेल्थ प्लैनेट उपविजेता और 567 बारबेल फिटनेस जिम तीसरे स्थान पर रहा।पुरुष वर्ग की पावरलिफ्टिंग में सुधांशु सिंह, सिद्धार्थ, अविरल चतुर्वेदी, आदित्य सेंगर, दिव्यांशु दुबे, हरिओम ओझा, मनोज सैनी और राहुल सूद ने स्वर्ण पदक जीते। ओपन बेंच प्रेस में अभिषेक कटियार, कृष्ण वर्मा, आकाश वर्मा, सरगम कटियार, आर्यन राजपूत, नियाज हसन, ऋषभ सिंह, विराट वाजपेई और पार्थ शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में अदिति वर्मा, तेजस्वी शुक्ला, पूनम सिंह, प्राची सिंह, सुप्रिया सिंह, रेशमा पटेल, उर्वशी चंद्रा और डॉ. कुमकुम पांडे ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।व्यक्तिगत पुरस्कारों में अंश शुक्ला को स्ट्रांग बॉय यूथ, अभिषेक कटियार को स्ट्रांग मैन सीनियर और बेस्ट लिफ्टर (पुरुष), सानवी सिंह को स्ट्रांग गर्ल यूथ, पूनम सिंह को स्ट्रांग वूमेन जूनियर के साथ बेस्ट लिफ्टर (महिला) तथा उर्वशी चंद्रा को स्ट्रांग वूमेन सीनियर का सम्मान मिला। पहली बार आयोजित कानपुर डिवीजन फिटनेस चैलेंज चैंपियनशिप के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।समापन समारोह में सचिव कमल किशोर गुप्ता, रवि बाजपेई,यतीन्द्र शुक्ला,रोहित ठाकुर, पूनम ठाकुर, प्रधानाचार्य सुमन चंदोला, डॉ. रजत आदित्य दीक्षित (सचिव, कानपुर ओलंपिक संघ), प्रशांत शुक्ला, सौरभ गौर सचिव कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन, राजेश दीक्षित,नीरज कुमार,अनिल कुशवाहा, सुधांशु आर्या, मो.ज़ीशान,विजय जायसवाल,डॉ अचिंत अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, राहुल तिवारी, तपस्या गौतम, सूरज भान, हिमांशु, अभ्युदय शुक्ला, अनमोल पाण्डेय, सोनम, सौरभ, विराट, असीम राजपूत उपस्थित रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर