उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। राजधानी लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 15वीं जी-4 क्योरुगी एवं पूमसे बॉयज़ एंड गर्ल्स स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में डिफेंड ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल तीसरे स्थान की ट्रॉफी पर कब्जा किया। अकादमी ने प्रतियोगिता में 16 स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य समेत कुल 26 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।
स्वर्ण पदक जीतने वालों में प्रत्या पटेल, आर्यन गुप्ता, अस्तित्व, आराध्या दुबे, कार्तिक दुबे, अभिराज सिंह सागर, शिवांश सचान, आलिया सागर, आख्या वर्मा, अन्या, नीलाम्बर, यनुष, विधिमा शुक्ला, निधि कश्यप, आशी दीक्षित और जान्हवी राज शामिल रहे। वहीं अव्युक्त, सौर्य, तेजश शुक्ला, आरव, हर्षवर्धन, कुश अग्रवाल और अक्षरा ने रजत पदक जीते। अमाया, रुद्रांश और तेजस्वत ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
मुख्य प्रशिक्षक अतुल दुबे और कोच सुशील कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की। प्रशिक्षकों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के साथ अभिभावकों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.