उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के दिन जन्मे केपी पांडे इंटर कॉलेज जफराबाद के सहायक अध्यापक रितेश पांडे का जन्मदिन विद्यालय में बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
15 अगस्त को जन्मदिन होने के कारण पांडे ने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए विद्यालय प्रांगण में सभी छात्र-छात्राओं के बीच तिरंगा रूपी अंगवस्त्र का वितरण किया। तिरंगे को देखकर बच्चों के चेहरे देशभक्ति की भावना से खिल उठे।विद्यालय में जन्मदिन को लेकर दिनभर उमंग का माहौल रहा। रितेश पांडे को विद्यालय का अनमोल रत्न बताया गया। बताया जाता है कि वह अहिंसा के पुजारी हैं और “अहिंसा परमो धर्म:” के सिद्धांत पर चलते हुए बच्चों को गणित की शिक्षा प्रदान करते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकों ने पांडे पर पुष्प वर्षा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। शिक्षकों ने उनके त्याग और समर्पण की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
You must be logged in to post a comment.