उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर । बदलापुर सीट से भाजपा विधायक रमेश मिश्रा करीब 1000 लोगों को साथ लेकर दो दिवसीय कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। लगभग 40 किलोमीटर लंबी उनकी यह ‘बोल बम’ कांवड़ यात्रा चौरेश्रर महादेव छंगापुर अ से शुरू होकर करसूल नाथ धाम कंधी मंदिर तक जाएगी। इस दौरान उनके साथ पर बड़ी संख्या में
गृहणियां भी मौजूद थीं।बोल बम व हर हर महादेव के नारों से पुरा क्षेत्र गुजमान रहा।
भाजपा विधायक पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने रास्ते में आने वाली कठिनाइयों पर बात की और कहा कि ‘रविवार को हमारी यात्रा की शुरुआत हुई ।’ लगभग 1000 कांवड़िये साथ में हैं। निश्चित रूप से रास्ता बहुत कठिन है, लेकिन फिर भी कावंड़ है तो मन में विश्वास है कि मन में जो संकल्प है ।वो जरूर पूरा होगा।’हर कदम हमें महादेव के और करीब ले जा रहा’आगे उन्होंने बताया, ‘यह कांवड़ यात्रा आस्था, संकल्प, साधना और जनकल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ने का एक आध्यात्मिक प्रयास है। यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र धार्मिक परंपरा और आस्था से जुड़ी है। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई का उल्लेख करते हुए गोमती के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया। विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि मन में प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली व बदलापुर के कल्याण के लिए संकल्प को और मजबूत कर रहा है। बदलापुर को जिला बनाने के लिए विश्वास है कि माँ गोमती की कृपा और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद इस यात्रा के प्रत्येक चरण को मंगलमय बनाएगा और करसूल नाथ
धाम तक हमारा यह संकल्प निर्विघ्न पूर्ण होगा।’ कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह जेसीबी से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई जों शिवभक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर पुर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा नेता सुशील सिंह, पुष्पराज सिंह, विकास यादव, सुशील मिश्रा, मधुकर तिवारी, संतोष मिश्रा सुग्गू, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौजूद रहे।