80वें स्वतंत्रता दिवस पर दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प में अनोखा आयोजन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प द्वारा अनोखे अंदाज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख एवं ईसाई समाज से जुड़े रिक्शा, ई-रिक्शा, ऑटो एवं टेंपो चालकों सहित कुल 100 लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना का संदेश देना रहा।
दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प के निदेशक नरेंद्र दीक्षित ने बताया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के लिए विशेष रूप से उपहारों की व्यवस्था की गई। इसमें—
🎁 प्रथम पुरस्कार: एलसीडी टीवी
🎁 द्वितीय पुरस्कार: मिक्सर ग्राइंडर
🎁 तृतीय पुरस्कार: डिनर सेट
🔊 7 लोगों को: ब्लूटूथ स्पीकर
🎁 90 लोगों को: सांत्वना उपहार
इस प्रकार कुल 100 लोगों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति समाजसेवा के साथ-साथ राष्ट्रीय पर्वों को भी अपने अनोखे अंदाज में मनाती रही है। इसी क्रम में इस बार गरीब एवं मेहनतकश ऑटो तथा ई-रिक्शा चालकों को सम्मानित कर उन्हें उपहार दिए गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व सभी को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं।
भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने का कार्य करते हैं। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए, जिससे समाज में एकता और मजबूत हो।
कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए संरक्षक मुन्नीलाल दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमेशा समाज को एक-दूसरे से जोड़ने का संदेश देते हैं। इसी भावना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर रिंकी दीक्षित, शिवांगी चौधरी, चंद्रमोहन दीक्षित, आयुष शर्मा, कुंजी पंडित, भूपेंद्र चाहर, शिवम दीक्षित, कुशाग्र दीक्षित, गौरव सक्सेना, जय ठाकुर सहित अनेक लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
फोटो परिचय: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को उपहार भेंट कर सम्मानित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित, राष्ट्रीय महासचिव बंसीलाल शर्मा एवं अन्य ।

 

रिपोर्टर विनोद दिक्षित मथुरा

Leave a Reply