ताइक्वांडो में अगली उड़ान को 210 खिलाड़ियों ने कसी कमर

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। बेल्ट बदलने के साथ ताइक्वांडो में खिलाड़ियों का स्तर भी बढ़ता है। इसी लक्ष्य के साथ यशोदानगर स्थित बरसाना बैंक्वेट हॉल में एचएल स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से कलर बेल्ट टेस्ट आयोजित किया गया। विभिन्न क्लबों से पहुंचे करीब 210 खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता और अभ्यास का प्रदर्शन कर अगले बेल्ट के लिए परीक्षा दी।

खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की अलग-अलग तकनीकों का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की क्षमता का आकलन किया। सफल खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विनय कुमार, करुणेश तिवारी, राघवेंद्र अवस्थी, आदेश तिवारी, शुभम यादव और अशोक दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। निर्णायक मंडल में हिमांशी राठौर, दीपिका कुमारी, दीपिका गुप्ता, शिवम कुमार, खुशबू कुशवाहा, कोमल गुप्ता, आयुष अवस्थी और विजय सिंह रहे।

आयोजन संयोजक राज वर्मा ने बताया कि बेल्ट टेस्ट खिलाड़ियों की मेहनत और तकनीकी क्षमता को परखने के साथ उन्हें अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का माध्यम है। आयोजन में आकाश तिवारी, संजय कुमार और कुलदीप वर्मा ने सहयोग किया।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply