बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकता: दिलीप पटेल देव

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकता: दिलीप पटेल देव

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

जिला भाजपा कार्यालय अटल भवन में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की दो स्तरीय बैठक संपन्न

अंबेडकर नगर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की सांगठनिक कार्यों को लेकर दो स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और अनुशासन के आधार पर निरंतर मजबूत हुआ है। संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।उन्होंने कहा कि संगठन का कार्य केवल बैठक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचना और उसे पार्टी की विचारधारा एवं कार्यक्रमों से जोड़ना भी हमारी जिम्मेदारी है। मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों को नियमित रूप से बूथों का प्रवास करने, कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने तथा संगठन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के निर्देश दिए।दिलीप पटेल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना भी संगठन के कार्यकर्ताओं का दायित्व है।उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं और प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करे। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय रहेगा तो भाजपा का संगठन बूथ से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत होगा।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, अमरेंद्र कांत सिंह, सुमन पाण्डेय, विकास मोदनवाल, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ. विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय, आकाश वर्मा, अखण्ड प्रताप वर्मा, शिव पूजन राजभर, अंजू पाण्डेय, उमा शंकर शुक्ला, अभिषेक निषाद, कुंवर जय सिंह, राजकुमार सेठ, घिसियावन मौर्य, रमेश चंद्र गुप्ता, संजय सिंह, शाश्वत मिश्र, मनीष मिश्र, रणजीत वर्मा, गिरीश वर्मा, अमित सिंह, आदित्य प्रकाश शुक्ला, चंद्र पाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply