चंदा ग्रीन्स सोसाइटी ने अनोखे अंदाज में विंटेज कार में निकाली गणेश विसर्जन यात्रा

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा। चंदा ग्रीन्स वेलफेयर सोसाइटी, ट्रांसपोर्ट नगर, मथुरा के निवासियों ने भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा अनोखे अंदाज में निकाली। नरेंद्र दीक्षित एवं रिंकी दीक्षित के घर से गणेश जी की प्रतिमा को विंटेज कार में विराजमान कराकर ढोल-नगाड़ों के साथ मथुरा महानगर में विसर्जन यात्रा निकाली गई। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पिछले केई दिनों से सोसाइटी में प्रतिदिन भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना की जा रही थी। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने आपसी भाईचारे और भक्तिभाव के साथ नृत्य किया तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद आर्मी एरिया स्थित घाट से नाव के माध्यम से यमुना के मध्य ले जाकर गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नरेंद्र दीक्षित एवं रिंकी दीक्षित ने बताया कि उनके घर पर पिछले पांच वर्षों से भगवान गणेश की स्थापना की जाती रही है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से चंदा ग्रीन्स सोसाइटी में धार्मिक सेवा भावना के साथ आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। इस वर्ष भी पिछले केई दिनों से प्रतिदिन भजन-कीर्तन किए गए और विसर्जन यात्रा में सोसाइटी के सभी लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। समाजसेवी मुन्नीलाल दीक्षित ने कहा कि गणेश उत्सव को लेकर सोसाइटी के लोगों में काफी उत्साह रहा। विसर्जन के अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी, जो समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान बच्चों और महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई दी। विसर्जन यात्रा में कृष्णवीर चौधरी, पूर्णिमा चौधरी, अंकित ,सलिल सक्सैना , लोकेंद्र चौधरी, सीमा गर्ग, शिवम दीक्षित, कुशाग्र दीक्षित, निवेशका दीक्षित, सहित सोसाइटी के अनेक लोग शामिल रहे।
फोटो परिचय: अनोखे अंदाज में विंटेज कार में भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए विनोद दीक्षित, नरेन्द्र दीक्षित, रिंकी दीक्षित व अन्य ।

रिपोर्टर विनोद दिक्षित मथुरा

Leave a Reply