उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। रोशन नगर स्थित करीब 200 वर्ष प्राचीन श्री उजागेश्वर शिव मंदिर परिसर रविवार को बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों से गूंज उठा। श्री उजागेश्वर शिव मंदिर समिति गणेश महोत्सव के तहत आयोजित बाल लोकनृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
प्रतियोगिता में अक्षिता मिश्रा, अनाव श्रीवास्तव, आन्या श्रीवास्तव, कार्तिक सिन्हा, कृतिका श्रीवास्तव, प्रणवीर श्रीवास्तव, पीकू श्रीवास्तव, आरव श्रीवास्तव, शिवांश मिश्रा, वंशिका मिश्रा, प्रबल शर्मा, संस्कार मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव, विराज पाल, प्रिया गुप्ता, मानवी पांडेय, छाया, खुशी, महक, नेत्र श्रीवास्तव, राशि, परी, यश ठाकुर, कार्तिक ठाकुर, अपूर्वा, काव्या शुक्ला, अनु, शिविका, श्रीराम और दिव्यांशी समेत कई बाल कलाकारों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पनकी मंदिर के महाराज कृष्ण दास और रवि बाजपेई ने बाल कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान समिति के संरक्षक योगेंद्र श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार सिन्हा, मनोज पाल, विनोद कुमार, डॉ. वीके सिंह, बबलू सिंह और स्वतंत्र जी मौजूद रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से मंदिर में लगातार 15 वर्षों से गणेश महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्राचीन मंदिर होने के कारण हर वर्ष आयोजन का स्वरूप और भव्य होता जा रहा है।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर