राजस्थान (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा क्षेत्र के ढौलम रौड़ स्थित आखाखैड़ी आदर्श विद्या मन्दिर ने बांटी 50 किट खाद्य सामग्री । विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर ढोलम रोड़ के अध्यक्ष दामोदर सोनी एवम् प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की प्रबन्ध समिति एवम् आचार्य दीदियो के सहयोग से 15000 रूपये की राशि से 50 किट खाद्य सामग्री जरूरतमंद,असहाय,निराश्रित,दिहाडी मजदूरो एवम् जिनको इस समय आर्थिक स्थिति से जुझना पड रहा हैं उनको थानाधिकारी रामावतार शर्मा एवम् पुलिस प्रशासन की देखरेख मे वितरित की गई। क्योंकि वर्तमान मे लाँक डाउन के चलते लोगो को परेशानी का सामना नही करना पडे इसके लिए खाद्य सामग्री तैयार की तथा घर-घर जाकर वितरित की वितरण का कार्य समिति के अध्यक्ष दामोदर सोनी, सचिव शिवलाल योगी, सदस्य दीनदयाल गोयल , रामकिशन मालव एवम् अन्य सदस्य मौजूद थे।
*रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद*