**पुलिस ने तब्लीगी जमात के सम्पर्क में रहने बाले 138 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंपी**

उत्तरप्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)

–जनपद में 696 लोगों को संदिग्ध श्रेणी में रखा गया, जिनमें 265 व्यक्ति बाहर से आये हुए
–45 व्यक्ति ऐसे हैं जो कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आये थे

शाहजहाँपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 160 व्यक्तियों का सैंपल लिया गया है। जिसमें 17 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शेष सभी की रिपोर्ट आ गयी है। जनपद में अभी तक एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसे बरेली रेफर कर दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा 138 ऐसे लोगों की सूची उपलब्ध कराई है जो तबलीगी जमात के संपर्क में रहे हैं। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि 138 में से 88 लोग जो शाहजहांपुर के हैं उनके सैंपल प्राथमिकता पर लेकर भेजने के निर्देश दिए हैं। जिसमे से 09 के सैंपल पूर्व में लिए जा चुके हैं तथा 46 के सैंपल आज लिए जा रहे हैं। शेष 50 लोग जो शाहजहांपुर से बाहर के उनकी सूची बनाकर संबधित जनपद के जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। जनपद में कुल 696 लोगों को संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है। इनमे से 265 व्यक्ति बाहर से आये हुए हैं तथा लाल और पीली सूची में पाए गये हैं तथा 45 व्यक्ति ऐसे हैं जो कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आये थे। इसके अतिरिक्त अन्य जो संदिग्ध व्यक्ति हैं। 160 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 184 लोगों के सैंपल अगले 2-3 में लिए जायेंगे। इन सभी से प्रतिदिन हमारे कण्ट्रोल रूम के माध्यम से बात की जा रही है।

रिपोर्ट – विजय सिंह शाहजहॉपुर