उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्म भूमि ) नसीराबाद रायबरेली – लाकडाउन के दौरान भी अवैध कच्ची शराब की बिक्री को लेकर मिल रही खबरों के बीच पुलिस क्षेत्राधिकारी सलोन राम किशोर सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस बल ने नसीराबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापा मारते हुये बड़ी तादात में लहन के साथ कच्ची शराब भी बरामद की।
थाना क्षेत्र में हो रही अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर गंभीर रूख अपनाते हुये सलोन क्षेत्राधिकारी रामकिशोर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में थानेदार रवीन्द्र सोनकर, उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अजय यादव, उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम दास ने अपने अपने हमराहियों महिला कांस्टेबल सीमा, सिंधू, अनुपम , कांस्टेबल सचिन यादव, अनूप यादव, राहुल कुमार, अगमेष, सहदेव आदि के साथ सरकारी वाहन और चालक अरविन्द तिवारी सहित कई घरों में एक साथ छापा मारते हुये पुलिस ने भारी मात्रा में लहन के साथ शराब भी बरामद की। साथ ही लहन को नष्ट करवाते हुये कच्ची शराब को कब्जे में ले लिया।इसके तुरंत बाद इसी टीम ने बनी गांव में छापा मारकर कच्ची शराब बरामद की।
क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह के निर्देश पर सख़्त कार्रवाई करते हुए श्रीमती मीरा पत्नी गोविन्द पासी, निवासिनी परैया नमकसार एवं रामरूप पुत्र राजाराम और श्रीमती सुमन पत्नी रामराज निवासीगण ग्राम बनी थाना नसीराबाद के विरुद्ध आबकारी एक्ट 60/1 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
रिपोर्ट – सुरजीत राज सलोन रायबरेली
You must be logged in to post a comment.