विद्यालय परिसर में जमा घांस सफाईकर्मी नहीं कर सफाई

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

जौनपुर,सिकरारा। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सारनाथ महादेव व पूर्व मा० वि० उदरेजपुर के प्रांगण में पुरी तरह से घांस जमे हुए हैं। वहीं जहां विद्यालय परिसर में कचड़े का ढेर लगा हुआ है दुसरी तरफ विद्यालय के बाउंड्री डाक कर कुछ अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय में लगे पेड़ पौधे को नुक्सान पहुंचा रहे हैं।
लोगों ने बताया कि गांव के कुछ लोग यहां जुआं खेलने के लिए आते हैं। जिससे विद्यालय परिसर में लगे पेड़ पौधे नुकसान कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान इन लोगों के लिए कुछ कहने को तैयार नहीं है।

रिपोर्ट पंकज विश्वकर्मा