उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं विधानसभा के विधायक डॉ लीना तिवारी ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों का हाल जाना और जगह-जगह रास्ते में जो भी उनको मिलता उसे सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर में रहने को सहेजा। पूरे भ्रमण के दौरान स्थानीय विधायक ने उन सब लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के तरीकों पर बताया तथा यह भी कहा कि जब भी घर से बाहर निकल रहे हों तो मास्क जरूर लगाये रखें। इस दौरान उन्होंने सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सोसल मीडिया के फेसबुक लाइव का भी प्रयोग किया जिससे जिन लोगों से उनकी मुलाकात भ्रमण के दौरान नहीं हो पा रही है उन तक भी संदेश पहुँच जाय। विधायक के इस प्रयास की सराहना क्षेत्र में हो रही है।
You must be logged in to post a comment.