नगर पालिका परिषद की ओर से गैस एजेंसी गोदाम को किया गया सैनिटाइज

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) स्योहारा/ बिजनौर

हमारे संवाददाता नगर पालिका परिषद स्योहारा की ओर से गुरुवार को एक अभियान चलाकर यहां मुरादाबाद रोड स्थित इंडेन गैस और तेज गैस सर्विस के गोदामों को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान सैनिटाइज करने वाली टीम गोदामों और कार्यालय के अंदर गई तथा वहां रखे भरे हुए और खाली सिलेंडरों को कीटनाशकों के द्वारा सैनिटाइज किया।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ए पी पांडे और नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील ने बताया कि गैस के सिलेंडर जहां से लोड होते हैं। वहां से लेकर घरों तक जाने में कम से कम आधा दर्जन लोगों के हाथों से गुजरते है। ऐसे में संक्रमण की संभावना हो सकती है। इसे ही दूर करने के उद्देश्य से गुरुवार को यह पहल की गई नगरपालिका की इस पहल का जनता ने स्वागत किया है। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक देवेंद्र सैनी, ओम प्रकाश रंजीत सिंह धारा कपिल कुमार नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – रवीन्द्र सिंह बिजनौर