जनता झेल रही है दोहरी मार बिजली से दुखी होकर

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) स्योहारा/बिजनौर नगर में जहाँ एक तरह देश में चल रहा है कोरोना को लेकर लॉकडाउन वही 3 दिन से जला पड़ा बिजली का ट्रांसफार्मर जिसकी विधुत विभाग को की गई अनेको बार शिकायत, किन्तु नहीं हो रहा है ट्रांसफार्मर बदली, बच्चे बूढ़े घर में बंद है क्योकि बाहर निकलते तो मारती है पुलिस, और घर में रहते है तो मारती है गर्मी, मोहल्ल वासी जाए तो जाए किधर, जानकारी के अनुसार स्योहारा आर एस पी रोड का मामला है जनता दुखी है वहा विधुत विभाग कर्मचारी कुछ नहीं कर रहे है शासन प्रशासन इस और ध्यान आकर्षित करे और निज़ाद दिलाए इस बड़ी समस्या से, जैसे की जानकारी के अनुसार सरकार का आदेश है कि 24 घण्टे में बदला जायेगा बिजली का फूंका हुआ ट्रान्सफार्मर परंतु विधुत विभाग सरकार के आदेशो की धज्जियां उड़ा रही है,जिसको लेकर जनता में रोष है

रिपोर्ट – रवीन्द्र सिंह बिजनौर