राजस्थान (दैनिक कर्मभूमि)
(लाठी जैसलमेर). लाठी क्षेत्र के डेलासर गांव के पास गुरूवार को एक नलकूप पर अनाज की बोरियों के नीचे दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र के बेलदरो की ढाणी निवासी भोमाराम गत 1 साल से डेलासर गांव के देवीसिंह का नलकूप ठेके पर लेकर कृषि का कार्य कर रहा है। गुरुवार को नलकूप पर ढाणी के पास रखी अनाज की बोरियों के पास मनीषा (3) पुत्री भोमाराम तथा भीमाराम की भांजी सुमन (3) पुत्री धर्माराम निवासी कोना बागावास बाड़मेर, दोनों ही बोरियों के पास खेल रही थी। दुर्भाग्यवश इस दौरान बोरियां खिसक कर दोनों बच्चियों के ऊपर गिर गई। बोरियों के गिरने की आवाज सुनकर पास में फसल कटाई का कार्य परिजन मौके पर पहुंचे। आसपास के किसानों की मदद से अनाज की बोरियों को हटाकर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। दोनों बच्चियों को गाड़ी में डालकर लाठी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां डॉक्टर विशेष थानवी ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद बच्चियों के परिजनों के रो-रो कर बुरे हाल है।
रिपोर्ट – कुलदीप सिंह सिरोहीया राजस्थान
You must be logged in to post a comment.