दिल्ली (दैनिक कर्मभूमि):- आज देश में चल रहे महामारी के दौरान प्रधानमंत्री जी ने देश को एक बार फिर संबोधित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश का हर नागरिक सिपाही है। उन्होंने देशवासियों को अक्षय तृतीया, रमजान की बधाई दी। उन्होंने लोगों से दो गज दूरी का पालन करने का अनुरोध किया।
उन्होंने पूर्वजों की बातो को कहते हुए कहा कि “याद रखिये, हमारे पूर्वजों ने कहा है- ‘अग्नि: शेषम् ऋण: शेषम्, व्याधि: शेषम् तथैवच। पुनः पुनः प्रवर्धेत, तस्मात् शेषम् न कारयेत।। हल्के में लेकर छोड़ दी गई आग, कर्ज और बीमारी, मौका पाते ही दोबारा बढ़कर खतरनाक हो जाती हैं।”
उन्होने लोगो से ये भी कहा कि वे थूकने की आदत को त्याग दे।हमारे समाज में एक और बड़ी जागरूकता ये आई है कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के क्या नुकसान हो सकते हैं। अब, ये थूकने की आदत छोड़ देनी चाहिए। ये बातें जहां बेसिक हाइजीन का स्तर बढ़ाएंगी, वहीं, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में भी मदद करेगी।
रिपोर्ट:- संतोष शुक्ला
You must be logged in to post a comment.