जिलाधिकारी ने साधु-संतों के मध्य खाद्य सामग्री वितरण कर खानपान व स्वास्थ्य संबंधी की जानकारी

उत्तरप्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट-जिलाधिकारी शेषमणि पांडे ने आज निर्मोही अखाड़ा राम घाट पर जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह द्वारा राशन वितरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने सभी साधु-संतों के मध्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। जिलाधिकारी ने साधु संतों से खानपान तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी की। उन्होंने कहा कि आप लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी जिला प्रशासन लगातार प्रयास करके खाद्य सामग्री आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्वनी कुमार पांडे, तहसीलदार कर्वी दिलीप कुमार, जोनल मजिस्ट्रेट अवनीश कुमार, भाजपा के दिनेश तिवारी, मां मंदाकिनी ट्रस्ट के अश्वनी कुमार अवस्थी, अभिषेक कुमारअवस्थी, सौरभ अवस्थी, अरविंद कुमार मिश्रा, लेखपाल महेंद्र सिंह सहित साधु संत मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट