उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर,सुइथाकला। लूट के मामले में वर्षों से फरार चल रहे इनामिया बदमाश को गिरफ्तार करने में सरपतहां पुलिस को भारी कामयाबी मिली। प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया के अनुसार वह क्षेत्र में लॉक डाउन एवं सोसल डिस्टेंस का पालन हेतु लोगों को जागरूक करने के साथ अपराध नियन्त्रण एवं वांछित की तलाश में लगे थे। इसी समय सूचना मिली कि लूट के मामले में लगभग दो वर्षों से फरार चल रहा ईनामी बदमाश गौसपुर तिराहे के पास मौजूद है। इस पर श्री चौरसिया ने सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी विवेक तिवारी, उपनिरीक्षक राम नारायण गिरी तथा आरक्षी अजय कुमार, भानु प्रताप सिंह, अमित कुमार व मनीष कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर निवासी शनि यादव है जिसके खिलाफ सरपतहां थाने में धारा 392, 411 के तहत मुकदमा पंजीकृत है। फरार चल रहे शनि पर ईनाम भी घोषित है। पुलिसिया कार्यवाही कर बदमाश को चालान न्यायालय भेज दिया गया।
इसी समय सूचना मिली कि लूट के मामले में लगभग दो वर्षों से फरार चल रहा ईनामी बदमाश गौसपुर तिराहे के पास मौजूद है। इस पर श्री चौरसिया ने सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी विवेक तिवारी, उपनिरीक्षक राम नारायण गिरी तथा आरक्षी अजय कुमार, भानु प्रताप सिंह, अमित कुमार व मनीष कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर निवासी शनि यादव है जिसके खिलाफ सरपतहां थाने में धारा 392, 411 के तहत मुकदमा पंजीकृत है। फरार चल रहे शनि पर ईनाम भी घोषित है। पुलिसिया कार्यवाही कर बदमाश को चालान न्यायालय भेज दिया गया।
You must be logged in to post a comment.