दिल्ली (दैनिक कर्मभूमि):- डीआरडीओ और गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी ने मिलकर देश का पहला UV ब्लास्टर बनाया है।इसका उपयोग पहले से ही कई देशों में चीजों को DISINFECT करने के लिए किया जा रहा है।
UV किरणे तीन प्रकार की होती है UVA,UVB और UVC इसमें से UVC सबसे घातक होती है और इसी का प्रयोग वायरस,कीटाणु आदि को मारने के लिए किया जाता है।लेकिन यह मानव के लिए घातक भी हो सकती है यदि कोई इसके सीधे संपर्क में आता है।
विशेषज्ञ की माने तो यह 400 वर्ग मी के कमरे को 30 मिनट में साफ कर सकता है।इसे दूर से ही मोबाइल या लैपटॉप के द्वारा चलाया जा सकता है।
यह मुख्य रूप से देश में चल रहे महामारी को देखते हुए काफी उपयोगी सिद्ध होगा।
रिपोर्ट:- संतोष शुक्ला
You must be logged in to post a comment.