जनपद के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़, दो बदमाश और दो पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

जौनपुर। जिले में बीते मंगलवार देर रात को दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशो के साथ आमने सामने मुठभेड़ हुई, घटनास्थल रामपुर थाना व बक्शा थाना क्षेत्र रहे। वांछित अभियुक्त मिट्ठन मंगलवार की देर रात बक्शा पुलिस के साथ मुठभेड़ में गम्भीर रूप से घायल अवस्था में पकड़ा गया, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बक्शा थाना पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में एसओजी प्रभारी हँसलाल यादव व थाना प्रभारी बक्शा शशिचन्द चौधरी के द्वारा संयुक्त कार्यवाही में बक्शा थाना क्षेत्र के सुजियामऊ के पास हुई मुठभेड़ में सिपाही संजय ओझा भी बदमाश की गोली से घायल हो गए है।
वही दूसरी ओर थाना रामपुर क्षेत्र में भी हुई पुलिस मुठभेड़ में रात्रि लगभग 2.30 बजे के आस पास क्राइम ब्रांच, एसओ रामपुर, बदलापुर, नेवढ़िया की संयुक्त टीम द्वारा सौरभ सिंह को घायल अवस्था में धर दबोचा है, फिलहाल एक आरोपी को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया तो दूसरे का इलाज जौनपुर अस्पताल में चल रहा है।
बक्शा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया बदमाश जिसका नाम मिट्ठन पुत्र श्यामलाल थाना मुड़ियारी संतकबीरनगर का है। जिस पर पशु तस्करी का आरोप है एवं जौनपुर पुलिस को उसकी तलाश थी। जौनपुर व बक्शा पुलिस की टीम द्वारा आज सवंसा के सुजियामऊ मोड़ पर उक्त बदमाश से मुठभेड़ हो गयी, जिसमे बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस की तरफ से क्राइम ब्रांच जयशील तिवारी व सुशील के द्वारा किया गया प्रयास काफी सराहनीय रहा।
दूसरी मुठभेड़ जिले के थाना रामपुर में हुआ। पुलिस मुठभेड़ में रात्रि 2.30 बजे के लगभग क्राइम ब्रांच, एसओ रामपुर, एसओ बदलापुर,एसओ नेवढ़िया की संयुक्त टीम द्वारा सौरभ सिंह को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में पड़ा गया है।यहां पर भी मुठभेड़ में एक सिपाही को पैरों में लगी है ।