चित्रकूट-उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि)लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपद चित्रकूट में पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनांक 05-05-2020 को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल चित्रकूट के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट धारण कर फ्लैग मार्च किया गया। *अपर पुलिस अधीक्षक बलवन्त चौधरी एवं क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार यादव* के नेतृत्व में कर्वी शहर में कोतवाली कर्वी पुलिस द्वारा मोटरसाईकिलों पर सवार होकर रुट मार्च किया गया गया।इस दौरान कर्वी शहर में हाईवे, प्रमुख गलियों एवं चौराहों का भ्रमण किया गया। इस दौरान जनता से लॉकडाउन का पालन करने की अपील भी की गई।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.