उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) भदोही जनपद के ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के रमईपुर गांव के 3 दिन पूर्व लिए गए सैंपल जांच के रिपोर्ट में 10 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसकी खबर से क्षेत्रवासियों और जिला प्रशासन के बीच हड़कंप मचा हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के लिए एसडीएम व तहसील दार देवेंद्र कुमार निकल चुके हैं यह बच्चा 15 और परिजनों के साथ मुंबई से 3 दिन पूर्व घर आया था। सभी 16 लोग थर्मल स्कैनिंग जांच कराने के बाद गांव पहुंचे थे लेकिन ग्राम वासियों ने प्रशासन को अवगत कराया और सभी को स्वैब सैंपल के लिए एमबीएस अस्पताल ले जाया गया अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया की रमईपुर निवासी एक 10 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है खबर है कि बच्चे का नाम आदर्श सिंह है वह भदोही स्थित एमबीएस अस्पताल मे आइसोलेट है प्राप्त जानकारी के अनुसार एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर जय नरेश ने रिपोर्ट के पॉजिटिव होने की पुष्टि की है अवगत हो कि उसके साथ 15 और लोगों का भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है अभी उन सबकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
रिपोर्ट – विजय तिवारी सीतामढ़ी भदोही
You must be logged in to post a comment.