औरैया सड़क हादसे में भदोही जिले के मुकेश विश्वकर्मा की हुई मौत

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) भदोही जनपद के औराई कोतवाली क्षेत्र के उगापुर गांव निवासी मुकेश विश्वकर्मा पुत्र गोवर्धन विश्वकर्मा की औरैया में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है वही गांव का एक युवक सुनील विश्वकर्मा पुत्र श्रीधर विश्वकर्मा भी हादसे में घायल हुआ है दोनों युवक एक ही परिवार के है यह जयपुर में फर्नीचर बनाने का काम करते थे जो एक ट्रक से घर वापसी कर रहे थे मुकेश कल शाम अपनी माता निर्मला देवी से बात करते हुए बोला कि हम लोग एक डीसीएम गाड़ी से चल चुके हैं और उत्तर प्रदेश में पहुंच गए हैं वहीं रात्रि 3:00 बजे निर्मला के मोबाइल पर फोन के माध्यम से पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मिली कि आपका पुत्र औरैया में सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है और सुनील विश्वकर्मा को गंभीर चोट आई है इसका इलाज चल रहा है मृतक के घर जैसे ही मौत की खबर पहुंची तो सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- विजय तिवारी सीतामढ़ी भदोही